दिव्यांग जनों की माता वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा संपन्न
एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी
दिव्यांगों द्वारा चुनौतीपूर्ण धार्मिक वैष्णो देवी की यात्रा संपन्न
गीतांजलि फाउंडेशन ने मुस्कान वेलफेयर ट्रस्ट की सहायता से दिव्यांगों को सातवां धार्मिक महायात्रा वैष्णो देवी की यात्रा करवायी जिसमें तकरीबन पच्चीस दिव्यांग भाई बहनो ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए |
गीतांजलि फाउंडेशन की अध्यक्षा अर्चना झा जो हमेशा से दिव्यांग भाई बहनों की ढाल बनकर उन्हें अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करती हैं। ख़ासकर ऐसे दिव्यांगों को जो समाज, देश और अपने लिए बेहतर करने का हौसला और जुनून रखते हैं। दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए तकरीबन 10 वर्षों से निरंतर कार्य कर रही गीतांजलि फाउंडेशन दिव्यांग भाई बहनों की प्रतिभा को समाज के सामने समय पर प्रस्तुत करवाती रहती हैं जो कि समान श्रेणियों के लोगों के लिए प्रेरणादायक है। इस बार 20 मार्च 2026 को. मुस्कान वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से पच्चीस दिव्यांग भाई बहनो ने माँ वैष्णो देवी की यात्रा पूर्ण की। पिछले तीन सालों से गीतांजलि फाउंडेशन उन दिव्यांगों को धार्मिक यात्रा भी करवा रही है जो दिव्यांग भाई बहन और बुजुर्ग लोग आर्थिक रूप से काफी असमर्थ हैं। गीतांजलि फाउंडेशन की अध्यक्ष अर्चना झा का कहना है कि अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन कभी ऐसे दिव्यांग भाई बहनों के लिए भी जी कर जरूर देखिए आपकी जिंदगी में हमेशा खुशी और सुकून भरा रहेगा। इस बार की धार्मिक महायात्रा मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए दिल्ली से गए लोगों में मनोज गुप्ता, पुनम गुप्ता, पुनम बलूजा, इतिश्री, निधि, गोनिका, धर्मवीर, राजकुमार, विकास, कल्याण, ब्रिगेडियर सूर्य प्रताप सिंह, जफर, सरिता, सोनू, अर्चना झा, सीमा, लोकेश, अजय ठाकुर, अंजू ठाकुर, अजय शर्मा, सीमा शर्मा, हर्षित शर्मा, यश शर्मा, मंजू, जितेंद्र गबलानी, अचल गबलानी। गीतांजलि फाउंडेशन की अध्यक्ष अर्चना झा का कहना है कि अगर ऐसे दिव्यांग भाई बहन जो शरीर से अक्षम होकर भी समाज और देश के लिए प्रेरणा श्रोत बन सकते हैं तो ऐसे भाई बहनों की मदद के लिए समाज के बाकी लोगों को भी आगे बढ़कर आगे आना चाहिए जिससे हमारे सभी दिव्यांग हौसला और जुनून से भरे देश के प्रेरणास्रोत बने रहें.



Post Comment