सगे मामू ने दुष्कर्म के बाद 4 वर्षीय भांजी की कर दी हत्या
एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी
हैवानियत की बात सामने आने के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश है। परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी कठोर कार्रवाई की मांग की है। यहां तक कि स्थानीय महिलाओं ने तो मुख्यमंत्री से न्याय की अपील करते हुए जल्द व सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं बच्ची के ताऊ व अन्य परिवार वालों ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग की है।
दर्ज मामले में बच्ची के पिता ने बताया कि उनका साला घर से करीब एक किमी दूर किराये पर कमरा लेकर रहता है। करीब एक माह पहले ही वह अपने घर से यहां रहने के लिए आया था। बताया कि 11 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे उनकी चार वर्षीय बेटी घर के बाहर बैठकर आइसक्रीम खा रही थी। तभी उनका साला वहां पहुंचा और चीज दिलाने का लालच देकर अपने कमरे पर ले गया। शाम तक बेटी का जब कुछ भी पता नहीं चला तब उन्होंने परिवार में अन्य सदस्यों से पूछा लेकिन किसी कोई जानकारी नहीं थी। खोजबीन शुरू हुई तब स्थानीय लोगों ने बच्ची को उसके मामा के साथ जाते हुए देखने की बात कही। जब वह साले के कमरे पर पहुंचे तब वह वहां नहीं था। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। वहीं रात करीब आठ बजे बच्ची का शव शालीमार गार्डन के 80 फुटा मार्ग पर खड़ी कार के नीचे मिला। 12 अप्रैल को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। बेटी के साथ हुई हैवानियत का पता चलने के बाद से मां बेसुध है और पिता भी सदमे में हैं। बच्ची तीन भाई-बहन में दूसरे नंबर की थी। मासूम के ताऊ ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है जिसमें आरोपी बच्ची को कंधे पर उठाकर ले जाता दिख रहा है



Post Comment