दुष्यंत चौटाला के काफिले को रोकने की निंदा :जेजेपी
एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी
फरीदाबाद हिसार में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले को रोके जाने के मामले में राजनीतिक दूर पकड़ लिया है जननायक जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता अनिल खुटेला ने ईस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अहंकार और लोकतंत्र की मर्यादाओं का उल्लंघन बताया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज द्वारा अकारण दुष्यंत चौटाला के काफिले के सामने गाड़ी लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास करना अभद्र व्यवहार करने की कोशिश करना जब दुष्यंत चौटाला जी बातचीत के लिए अपने वाहन से नीचे उतरे, तब उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई, जो न केवल अमर्यादित है बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा की गई यह बदसलूकी लोकतंत्र की हत्या के समान है।
उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला जी जननायक चौधरी देवीलाल के पदचिन्हों पर चलने वाले निडर नेता हैं और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रशासनिक मर्यादाओं के विपरीत है। प्रशासन से संवाद करना हर नागरिक का अधिकार है और इस प्रकार की घटनाएं उस अधिकार को दबाने का प्रयास प्रतीत होती हैं, जो किसी भी लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है।
इस तरह के ओछे हथकंडों और पुलिसिया दबाव से जेजेपी कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं तोड़ा जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्दी में मौजूद कुछ अधिकारी सत्ता के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं, जो प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए खतरनाक संकेत है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस प्रकार की तानाशाही हरकतों पर तुरंत लगाम नहीं लगाई गई, तो जिला फरीदाबाद सहित पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर सरकार के इस दमनकारी रवैये का विरोध करेंगे।
आखिर में जीत सत्य की ही होगी।
अंत में उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


Post Comment