बीपीटीपी और संबंधित स्टेट प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ग्रेटर फरीदाबाद प्रणायाम सोसाइटी के पास बीपीटीपी की सड़क पर काम के दौरान हुई मौत
रातभर घर नहीं लौटने पर सुबह तलाश में मिले शव
एनसीआर डिजिटल चैनल रविंद्र भाटी
फरीदाबाद। सेक्टर-84 स्थित प्राणायाम सोसाइटी के पास शनिवार शाम करीब छह बजे सीवर लाइन की सफाई के दौरान खेड़ी कला निवासी 45 साल के राजेंद्र और 50 साल के सुनील की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों बीपीटीपी के कर्मचारी थे। इस मामले में पुलिस ने बीपीटीपी और संबंधित स्टेट प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुनील और राजेंद्र देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह मौके पर पहुंचने पर मैनहोल के पास उनकी साइकिल और मोटरसाइकिल खड़ी मिली। सीवर लाइन में अंदर देखने पर दोनों बेसुध हालत में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची बीपीटीपी थाना पुलिस ने दोनों को बाहर निकलवाकर बीके अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। प्रारंभिक जांच में जहरीली गैस के कारण दम घुटने की आशंका जताई गई है। पुलिस जांच अधिकारी धमेंद्र ने बताया कि बीपीटीपी और संबंधित स्टेट प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी



Post Comment